Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़तेलांगनादेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिखाए तेवर, दिल्ली और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को किया भंग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिखाए तेवर, दिल्ली और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को किया भंग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल का दौर जारी है। कांग्रेस ने हाल ही में कर्नाटक और यूपी में सभी जिला कमेटी को भंग कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज दिल्ली और तेलंगाना प्रदेश कमेटी भी भंग कर दी है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की हार पर चर्चा की। एक घंटा से ज्यादा समय तक चली इस बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए ब्लॉक कांग्रेस भंग कर दी है। दिल्ली में 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां हैं। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई। राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ व हरियाणा के नेताओं के साथ भी की।दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने तेलंगाना प्रदेश कमेटी भी भंग कर दी है। इसके साथ ही पार्टी में मौजूद कई बड़े पदाधिकारियों ने अपना-अपना इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कुल 120 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं। हाल ही में राहुल ने दुख जताते हुए कहा था कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!