Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

तँवर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा अबकी बार कांग्रेस 80 पार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
तँवर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा अबकी बार कांग्रेस 80 पार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ :- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा भी दिया है। तंवर ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘कांग्रेस अबकी बार 80 पार – भाजपा बाहर’ नारा दिया है।अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और पिछले चुनावों में जो कमियां रही थी, उन्हें दूर किया जाएगा। वही योग दिवस पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप जड़ा कि महज एक दिन में योग पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों को यदि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाता तो संभवत: बिहार में छोटे बच्चों को जानें नहीं खोनी पड़ती।
अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था मगर अब तक ये वादा केवल कागजों में ही है। भाजपा पर जनता को धोखा देने का ठीकरा फोड़ते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव होगा और कांग्रेस पुरजोर तरीके से सत्ता संभालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!