Saturday, July 27, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया अन्य उम्मीदवारो से ज्यादा दिखे मजबूत!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया अन्य उम्मीदवारो से ज्यादा दिखे मजबूत!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- करनाल लोकसभा क्षेत्र की यदि बात की जाए तो भाजपा के उम्मीदवार संजय भाटिया अन्य उम्मीदवारों पर भारी पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से संजय भाटिया के कार्यक्रमों में जनता उमड़ रही है उससे लगता है भाजपा उम्मीदवार की लोकप्रियता चरम सीमा पर है। संजय भाटिया का मजबूत होने का यह भी मुख्य कारण है कि वह मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के नजदीक माने जाते हैं। खट्टर ने ही संजय भाटिया को टिकट दिलवाने की कार्रवाई की थी। करनाल विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री का ग्रह क्षेत्र है इसलिए करनाल और पानीपत के भाजपा कार्यकर्ता एवं पंजाबी समुदाय पूरी तरह से संजय भाटिया की हक में प्रचार करता हुआ और सहयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। सभी विधानसभाओं के अंदर संजय भाटिया के सफल कार्यक्रमों को देखते हुए और अन्य दलों से आकर भाजपा पार्टी में शामिल होते हुए नेताओं के कारण संजय भाटिया का पलड़ा मजबूत होती दिखाई दे रहा है। वास्तविक स्थिति तो 23 मई को आने वाले परिणाम ही बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!