Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणा

पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का ऐन वक्त पर कांग्रेस छोड़ना हुड्डा के लिए खतरे की घंटी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का ऐन वक्त पर कांग्रेस छोड़ना हुड्डा के लिए खतरे की घंटी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाने वाले पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र हुड्डा को छोड़कर एक जबरदस्त झटका दिया है। बचन सिंह आर्य का विधानसभा क्षेत्र सफीदों लोकसभा क्षेत्र सोनीपत के अंतर्गत आता है और वह यहाँ से दोबार विधायक का चुनाव जीते हैं।विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने में माहिर भारतीय जनता पार्टी ने बच्चन सिंह आर्य को कांग्रेस से तोड़कर व भाजपा को ज्वाइन कराके एक तीर से दो निशाने किए है। हरियाणा की हॉट सीट माने जाने वाली लोकसभा सोनीपत से बच्चन सिंह आर्य को अपनी पार्टी में ला कर भाजपा ने अपने उम्मीदवार को मजबूत किया है और कांग्रेस के हुड्डा को खोखला करने की कोशिश की है। इस तरह कुछ दिन पहले भाजपा पार्टी ने गोहाना निवासी और एआईसीसी के सदस्य र्पंडित उमेश शर्मा को भी काग्रेस छुड़वा कर अपनी पार्टी भाजपा में शामिल कर लिया था। इन दोनों के आने से भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। यदि इसी तरह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पार्टी को छोड़ते रहे तो कांग्रेस पार्टी और हुड्डा को हार की ओर बढ़ते देखा जा सकता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!