Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पूर्व स्पीकर व विधायक रघुबीर कादियान ने विधानसभा सत्र में सदन को बोला बूचड़खाना, सत्तापक्ष के शोर मचाने पर अपने शब्द लिए वापस*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व स्पीकर व विधायक रघुबीर कादियान ने विधानसभा सत्र में सदन को बोला बूचड़खाना, सत्तापक्ष के शोर मचाने पर अपने शब्द लिए वापस*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा बजट सत्र कार्यवाही सुबह दस बजे शुरू हुई। सदन में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा विनयोग विधेयक संख्या दो प्रस्तुत किया। इस पर बेरी के कांग्रेसी विधायक रघुबीर कादियान जब बोलने लगे तो डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी बिल इंटरडूस किया है इस पर चर्चा नहीं होनी। इस पर कादियान ने खड़े होकर कहा कि आपका जन्म नहीं हुआ था, जब मैं यहां बैठता था। बिल इंटरडूस हुआ है, मेरा राइट है बोलने का। ये कोई मायने नहीं है। हर बात पर आप रिएक्ट करते हैं। तब डिप्टी सीएम ने खड़े होकर कहा कि माननीय सदस्य मैंने ये कहा कि अभी प्रस्ताव इंटरडूस हुई है। डिसक्शन नहीं हुआ। इससे क्या मतलब है कि मेरा जन्म भी नहीं हुआ था। वैसे तो ईश्वर सिंह आपसे भी पहले सदन में थे। वे 1977 में जीत कर आए थे। आप अपने फैक्ट चेक कीजिए। आप आठ बार जीतकर आ गए तो ज्ञानी बन गए। आपने उस दिन इसी सदन में माफी मांगी थी कि आपने गलत किया। तब विधायक ने कहा कि ये दोबारा उस दिन की बात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सदस्य का ये बात कहने का अर्थ क्या है कि मेरा जन्म नहीं हुआ था। कादियान साहिब का यह आपका सौभाग्य है कि 33 साल का छोरा आपको सिखा रहा है। जो आप 78 साल में नहीं सीख पाए। स्पीकर ने कहा कि आपको बड़प्पन दिखाना चाहिए। कादियान ने कहा कि रणजीत सिंह 1987 में हमारे साथ थे। उन्होंने बात कही थी कि जब सदन के नेता बोल रहे हो तो दूसरों को नहीं बोलना चाहिए। इनका तो पता है, जहां चौधरी बने बैठे हैं जब ये फील्ड में जाएंगे, तब पता चलेगा। दुष्यंत ने कहा कि माननीय सदस्य है ये विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए और मैं अपने विधानसभा क्षेत्र से। इसका न मेरे पैदा होने से फ्रक नहीं पड़ता है, ना मेरी उम्र के होने से फ्रक पड़ता है। हम दोनों ही इलेक्टड मैंबर है। आपको सीनियर मेंबर मानता है और आपको तवज्जों देता हूं। परंतु अब लगता है कि आपकी उम्र का असर पड़ गया हैं आप पर। कादियान ने कहा कि मैनें बजट में कोई सुझाव नहीं दिया। कमेटी की बायकाट कर दिया। बजट सरकार का विजन है। विजन में दूसरा सलाह लेता हैं तो प्रपंच मानता हूं।
कादियान ने कहा कि स्पीकर साहिब आप सदन के गार्जियन हो। इसका मतलब है कि कोई मैंबर अपने हलके की बात कहें उसे बजट में शामिल करें। वो मांग आप पूरा नहीं कर रहे और आॅन रिकार्ड बात कहता हू। दस सेशन डिमांड दी है। कोई डिमांड नहीं मानी। फिर हाउस का मतलब क्या है। ये लोकतंत्र के मंदिर नहीं है तो ये फिर बूचड़खाना है। इस पर स्पीकर ने ऐतराज जताया और शब्द वापस लेने के लिए कहा। इस पर कादियान ने कहा कि शब्द आप निकाल दो। इस पर बहस हो गई। कादियान ने कहा कि आप एफडिवेट लेंगे क्या अब। इस पर मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि ये सदन बूचडखाना नहीं है। स्पीकर ने कहा कि आप गलत बोलते जा रहे हैं। बूचड़ खाना शब्द वापस लेना चाहिए। इसके बाद वापस लिए गए। कादियान ने कहा कि उसने कई डिमांड दी। परंतु पूरी नहीं। इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह सरकार का काम है कि जो मानने वाली है उसे मानेंगे। दबाव डालकर कुछ नहीं मनवा सकते। कादियान ने कहा कि सरकार भेदभाव कर रही हैं। इसके बाद प्रस्ताव पास हुआ। डीएफओ जितेंद्र अहलावत के खिलाफ कारवाई न होने पर सदन में हंगामा। रोहतक विधायक भारत भूषण बत्तरा और वरूण चौधरी ने वन विकास अनुसंधान मंडल के सरकारी धन के दुरुपयोग का ध्यानार्कषण मामला उठाया। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन न मिलना अनियमितां है। अधिक पौधे दिखाए गए है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई। जिसमें डीएफओ जितेंद्र अहलावात को दोषी साबित किया गया। सरकार इसकी जांच करवाएगी कि इसके अलावा कौन कौन शामिल है। ये मनोहर लाल की सरकार है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भारत भूषण बत्तरा और वरूण चौधरी ने वन विकास अनुसंधान मंडल के सरकारी धन के दुरुपयोग का ध्यानार्कषण मामला उठाया। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन न मिलना अनियमितां है। अधिक पौधे दिखाए गए है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई। जिसमें डीएफओ जितेंद्र अहलावात को दोषी साबित किया गया। सरकार इसकी जांच करवाएगी कि इसके अलावा कौन कौन शामिल है। ये मनोहर लाल की सरकार है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि फरवरी में दो करोड़ 17 लाख ट्रेजरी से निकलवाते हैं। मार्च में पेड़ लगने थे। 83 लाख के बिल लेबर और मशीन के बनाए गए। 74 लाख 68 हजार की खाद खरीद ली। मजदूरों को पेमेंट नहीं दी गई। कुल 2 करोड़ 43 लाख का गबन हुआ है। विधायक वरूण चौधरी ने कहा कि सबसे कम वन क्षेत्र है। अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी वन क्षेत्र 2019 का ही है। सरस्वती फोरेस्ट रेंज में भी डीएफओ भी दोषी पाया गया। सीनियर मोस्ट अधिकारी ने रिपोर्ट दे दी है तो फाइनल रिपोर्ट कौन दे रहा हैं। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विजिलेंस जांच करवाएंगे। तब जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि यह इंकवायरी अशोक खेमेका से करवाओ। उसके जैसा इमानदारी अफसर नहीं है। तब मंत्री ने कहा कि जिसने गलती की है, उसे नहीं छोड़ेगा। वरूण चौधरी ने कहा कि जितेंद्र अहलावत आज भी फील्ड में भी लगा हुआ है। तब विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो दोषी है, उसके खिलाफ कारवाई करो। तब शमशेर गोगी ने कहा कि जितेंद्र अहलावत को इसलिए नहीं पकड़ रहे, क्योंकि बड़े मगर मच्छ पकड़ में आ जाएंगे।
विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में घोटाले का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि 26-4-2019 को विजिलेंस ने निगम को चिट्‌ठी लिखी कि 100 करोड़ का घोटाला है। कागज दें।सांसद किशन पाल गुर्जर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई कि पहले सड़क तारकोल की बननी है, इसे सीमेंट से बनवा दें। निगम कमिशनर ने एप्रूव कर दिया। चिट्‌ठी चिट्‌ठी खेल चल रहा है। विजिलेंस को कागज नहीं दिए गए। नगर निगम में पांच लाख 52 हजार का एस्टीमेट बना। इन्हासमेंट एक करोड़ 92 रुपये की हो गई। सतबीर एंड कंपनी 200 करोड़ रुपये खा गया। दो करोड़ का काम 36 करोड़ रुपये का हो गया। नीरज शर्मा ने कहा कि भ्रष्ट अफसरों के नाम वीरेंद्र, डीआर भास्कर, रवि सिंगला, सोनम गोयल, मोहम्मइ शाइन के नाम है। 100 करोड़ का ठेका एप्रूव कर दिया। रिटायर्ड अफसर रवि सिगंला को वार्ड बंदी का कंसलटेंट लगा दिया। मेरी बात गलत हो तो आज ही सदन में इस्तीफा दे दूंगा। कांग्रेसी विधायकों ने शर्म करो, शर्म करो के नारे लगा दिए। इस पर मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि विधायक से समझ रहे हैं कि सामने रैली है, नारे लगा दिए। नौ केस है, हर केस का जवाब लिखा हुआ है। कमल गुप्ता ने हर केस में कारवाई का जवाब दिया। नीरज शर्मा ने कहा किजब तक भ्रष्ट्राचारियों के खिलाफ जब तक कारवाई नहीं होती तब तक ना जूते धारण कंरूगा, न सिले वस्त्र धारण करूंगा। टाइम बता दों कि भ्रष्ट्रचारियों को सजा कर मिलेगी। विधायक कमल गुप्ता ने कहा कि पीएम का मर्डर हो जाता है तो जांच में दस- दस साल लग जाते हैं। इस पर विधायकों ने शेम शेम के नारे लगाए। तब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डिपार्टमेंट के पास जो मामले विचाराधीन है,उसे 6 महीने में कंपलीट कर देंगे। इसके बाद नीरज शर्मा ने सिले वस्त्र उताकर सामान्य कपड़े पहन आए। सीएम ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि हमें पता था कि यह नमूना देखने को मिलेगा। सीएम ने कहा कि हम ही काली भेड़ों को पकड़ रहे हैं। फरीदाबाद में भ्रष्ट्रचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सब पर एफआईआर करेंगे। इस पर हुडडा ने कहा कि इस सरकार का रोम रोम भ्रष्टाचार का भरा हुआ है। जवाब में सीएम ने कहा कि इनके कार्यकाल में कितनी नौकरियां रद़्द हुई, ये भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। हुड्‌डा ने विधायक को नमूना कहने पर आपत्ति जताई। सदन में हंगामा हुआ। इसी बीच सीएम ने गुरुग्राम चिंतन पैराडाइज सोसाइटी के मामले की सीबीआई जांच करवाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इस कंपनी को लाइसेंस दिया गया था। डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने अपने हलके के गांवों को गिरदावरी के अंदर 23 प्रतिशत नुकसान दिखाया गया। पटवारी गिरदवारी का पैमाना क्या होता है। गिरदावरी में कमजोरी है। किसानों को किस तरह से लाभ मिल सकता है, ताकि उन्हें मुआवजे के लिए धरने पर ना बैठना पड़ा। तब डिप्टी सीएम जवाब दिया कि खरीफ 2021 में 73 करोड़ 86 लाख रुपये गया। 13 करोड़ से उपर पैसा बंट गया। गिरदावरी की प्रतिशत की बात है कि जल्द ही एक ऐसा पोर्टल लेकर आएंगे, किसान अपनी शिकायत अपलोड कर सकेगा। उसे डबल वेरीफिकेशन का प्रोसेस बनाया जाएगा। सिहाग ने गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि सिरसा में 164 किसानों का ही मुआवजा आया था। जिनकी गिरदावरी गलत हुई है, उनके लिए क्या प्रावधान है। वीडियो ग्राफी चैक करें। तब डिप्टी सीएम ने कहा कि नौ महीने पहले क्राप लोस हुई, उसे अब फिजिकल वेरीफाई नहीं किया जा सकता। यदि बहुत ज्यादा अंतर आया है तो उसे चैक करवाया जा सकता है। यह समस्या आज की नहीं है। बल्िक कांग्रेस सरकार में किसानों को दो, तीन रुपये के मुआवजे के चैक दिए जाते रहे हैं। विधायक आफताब अहमद ने प्रदेश में ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड के चालान का ब्योरा मांगा। इस पर मंत्री जनवरी 2018 से जनवरी 2022 तक 1 लाख 25 हजार 371 चालान किए गए है। इससे 535 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि प्राप्त की गई है। आफताब अहमद ने कहा कि मेरे जिले में ट्रैक्टर पर इंट, रोडी ला रहे तब भी चालान किए जा रहे हैं। किसानों का तो चालान ना काटे। साल में 30 करोड़ के चालान दिखा रहे हैं। पुलिस का इतना आतंक है वह चोर और अपराधी को नहीं पकड़ते। ट्रकों के पीछे भागती है। पुलिस ने गोली भी चलाई। ट्रक अनियंत्रित हो गया और दो लोग मारे गए। 14 लोग घायल हो गए। इस पर मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि कमर्शियल ट्रैक्टर ट्राली का चालान करते हैं। तब सीएम ने कहा कि नुह जिले के ड्राइवरों से अनुरोध करता हूं कि वे पुलिस के रोकने पर रूके। पुलिस को भी ज्यादती नहीं करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि आप आईजी को भेजे और मीटिंग रखे। रेवाडी के विधायक चिरंजीव राव ने पानी की कमी का मामला उठाते हुए कहा कि रेवाड़ी में जल संकट है। कांग्रेस की सरकार में 24 दिन नहरी पानी आता था। सरकार में बदलाव हुआ तो अब 16 दिन नहर आती थी और 16 दिन नहीं आती। अब तो हालात यह है कि 24 दिन नहर नहीं आती। शहर में दो ही वाटर टैंक है। जिससे कि पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने बताया कि पिछले चार पांच साल से गोकलगढ़ के अंदर जमीन लेने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि एडिशनल टैंक बनाया जा सकें। तब चिरंजीव ने कहा कि गोकलगढ़ के अंदर पंचायत जमीन देने के लिए तैयार थी, परंतु उसका वाटर लेवल ही बहुत ऊंचा आ गया। पानी की गंभीर समस्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!