Saturday, July 27, 2024
Latest:
अपराधचंडीगढ़छत्तीसगढ़देश-विदेशपंचकुलामध्य प्रदेशहरियाणा

लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं, डीएसपी को घर मे घुस कर मारी गोली*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं, डीएसपी को घर मे घुस कर मारी गोली*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधी इतने बेखौफ हो गए है कि अब घर में घुस कर गोली मार रहे है।हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि आम आदमी की बात तो दूर पुलिस तक को नहीं बक्शा जा रहा है। ऐसा लगता है कि भोपाल में लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं रह गई। क्योंकि यहां एक ऐसा वाक्या घटित हुआ है जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।यहां बुधवार शाम को पीएचक्‍यू डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है| अवधपुरी थाना क्षेत्र में बीकानेर स्वीट्स के पास रहने वाले डीएसपी अहिरवार को उनके परिचित ने घर में घुसकर गोली मार दी। हमलावर ने गोली उनके सीने में मारी| बताया जाता है कि घटना के वक्त डीएसपी अहिरवार अपने घर पर सोफे पर लेटे हुए थे, तभी हमलावर सफेद रंग की कार में आए और वारदात को इंजाम देने के बाद उसी कार से फरार हो गए|डीएसपी अहिरवार सागर जिले के रहने वाले थे| गोरेलाल अहिरवार भोपाल के निशातपुरा सहित तीन थाना में थाना प्रभारी रह चुके हैं| वर्तमान में अहिरवार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे| इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अहरवाल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को भोपाल पुलिस ने विदिशा में गिरफ्तार कर लिया है| हत्या के पीछे जमीन को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!