Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

कांग्रेस औऱ इनैलो ने राजनीति का किया व्यापारीकरण ;- सुभाष बराला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस औऱ इनैलो ने राजनीति का किया व्यापारीकरण ;- सुभाष बराला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस व इनेलो पर जमकर वार किए। परिवारवाद, क्षेत्रवाद व लोकराज तथा लोकलाज के नाम की राजनीति करने वाले लोगों ने राजनीतिक को एक व्यापारी संगठन बना दिया है। देश हित की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को नई दिशा देते हुए व्यापारी संगठनों की सोच रखने वालों को राजनीति से दूर कर दिया है। वे सोमवार को हिसार संसदीय क्षेत्र के बुवानी खेड़ा हलका में तूफानी दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत महाशक्ति के रूप में उभरा है। हर क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। पूर्व सरकारों के भ्रष्ट तंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म करने के साथ सुशासन स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया। आज देश में युवाओं के पास रोजगार, व्यापारियों के बाद सुरक्षा बहनों के पास खुलेआम घूमने की आजादी मौजूद है, यह तभी संभव हो पाई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कदम उठाए हैं। तूफानी दौरे के दौरान लंबे अरसे से इनेलो में अपनी सेवाएं दे रहे घुसकानी के दिलबाग नैन ने अपने पांचों भाइयों वह गांव के 17 परिवारों सहित भाजपा में आस्था जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!