करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा ने केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा ने केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव-2019 में सियासत के पीछे के चेहरे भी नहीं बच पा रहे हैं। सियासत में हों या सियासत के पीछे सब पर शिकायतों की मार पड़ ही रही है। जहां इस क्रम में अब भाजपा नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। नेता ने आरोप लगाया है कि सुनीता केजरीवाल के पास दो वोटर आईडी कार्ड है। एक गाजियाबाद के साहिबाबाद से बना है तो दूसरा दिल्ली के चांदनी चौक से बना है। ज्ञात रहे कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पूर्व दो वोटर कार्ड की सियासत जोरों पर चल रही है। जहां पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी मर्लिना भाजपा उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। ध्यान रहे कि दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीट हैं| यहां छठे चरण में सातों सीट पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!