खाद्य एवं आपुर्ति मंत्री राजेश नागर ने बाल महोत्सव के समापन पर सराही बच्चों की प्रतिभा*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खाद्य एवं आपुर्ति मंत्री राजेश नागर ने बाल महोत्सव के समापन पर सराही बच्चों की प्रतिभा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद की ओर से आयोजित चार दिवसीय बाल महोत्सव-2026 का समापन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री ने बल्लभगढ़ और तिगांव में मिनी बाल भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थान उपलब्ध होते ही इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंत्री राजेश नागर ने बच्चों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, उसी तरह बच्चों को भी अपनी प्रतिभा निखारकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाना चाहिए। बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें उचित मंच उपलब्ध करवाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल महोत्सव के दौरान बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, एकल गायन, फैशन शो, समूह गायन, शास्त्रीय नृत्य, मेहंदी रचाओ, वन एक्ट प्ले और नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिले के करीब 45 स्कूलों के 450 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मोरवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के विजेताओं को 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

