Saturday, October 24, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नायब सरकार जल्द करेगी HPSC चेयरमैन तथा सदस्यों की नियुक्ति!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नायब सरकार जल्द करेगी HPSC चेयरमैन तथा सदस्यों की नियुक्ति!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
HPSC चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही आयोग का नया अध्यक्ष बनने के लिए कई सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने लाबीइंग तेज कर दी थी। अब तो वर्मा रिटायर भी हो गए हैं। 23 अक्टूबर 2020 को आलोक वर्मा ने एचपीएससी चेयरमैन का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल को प्रदेश की जनता खट्टा-मीठा अनुभव के तौर पर याद करेगी। अब नायब सरकार ने चेयरमैन और सदस्य के रिक्त पदों पर चयन के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। वर्तमान में आनंद कुमार शर्मा, ज्योति बैंदा, ममता यादव और डॉ. सोनिया त्रिखा एचपीएससी सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक इनमें से किसी सदस्य को अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!