Saturday, October 3, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने खुशी जताते हुए कहा / एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जयदीप दहिया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने खुशी जताते हुए कहा / एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जयदीप दहिया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा श्री मोहन लाल बड़ौली ने एशियन गेम्स में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले जयदीप दहिया के गांव सिसाना पहुंचने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा देश को खेल प्रतिभाएं दी हैं। जयदीप दहिया की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता केवल एक पदक तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भी देती है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश को देश की खेल शक्ति के रूप में पहचान दिलाई है।
श्री बड़ौली ने जयदीप दहिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए देश के लिए और गौरव हासिल करें।
उन्होंने कहा कि जयदीप की उपलब्धि पर पूरे गांव सिसाना, सोनीपत और हरियाणा को गर्व है।
इस अवसर पर श्री अशोक भारद्वाज (जिला अध्यक्ष), जयदीप के पिता कुलदीप, श्री आजाद सिंह नहरा, श्री रामेश्वर, श्री सुरेश दहिया (सरपंच), श्री जगबीर (सरपंच), श्री सुरेंद्र प्रधान दहिया खाप, कोच नरेंद्र दहिया, कोच रमेश दहिया कोच मनजीत दहिया,
श्री रामपाल आर्य, श्री कृष्ण (पूर्व सरपंच), श्री विक्की, सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!