करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सिविल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी ने किया सुसाइड का प्रयास!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सिविल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी ने किया सुसाइड का प्रयास!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में कार्यरत एक अधिकारी के आत्महत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पूरे सचिवालय में हंगामें का माहौल बन गया। वरिष्ठ अधिकारी सचिवालय में इंटरनल पोस्टिंग किए जाने से असहज महसूस कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पोस्टिंग को लेकर ऑफिस में आज विवाद होने पर कर्मचारी ने सचिवालय की छठी मंजिल से कूदने का प्रयास किया था। लेकिन वहां पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर पीछे खींच लिया। निजी सूत्रों की माने, तो आत्महत्या का प्रयास करने वाले अधिकारी का अक्टूबर में रिटायरमेंट है। ये भी जानकारी मिली है कि इंटरनल पोस्टिंग किए जाने से अधिकारी काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!