Friday, October 2, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व भाजपा प्रमुख तथा एचबीपीई के चेयरमैन मोहन बड़ौली ने किया गांधी और शास्त्री को नमन / स्वच्छता तथा पौधारोपण के लिए किया आह्वान

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व भाजपा प्रमुख तथा एचबीपीई के चेयरमैन मोहन बड़ौली ने किया गांधी और शास्त्री को नमन / स्वच्छता तथा पौधारोपण के लिए किया आह्वान
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने आज गांधी जयंती के अवसर पर सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित अपने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रस्तुत किए। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इसके बाद श्री मोहन लाल बड़ौली ने सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नगर निगम महापौर श्री राजीव जैन भी रहे उपस्थित*
श्री बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक मिलकर सोनीपत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।इसके उपरांत श्री बड़ौली ने गांव हुल्लाहेड़ी स्थित शहीद स्मारक परिसर में मियाज़ाकी आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से नारगुंडी जैसे औषधीय पौधे लगाने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!