जीवन कुंडू हत्याकांड में किसान नेता सुरेश कोथ सहित सभी 10 किसान प्रतिनिधियों को मिली जमानत / किसानों में खुशी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जीवन कुंडू हत्याकांड में किसान नेता सुरेश कोथ सहित सभी 10 किसान प्रतिनिधियों को मिली जमानत / किसानों में खुशी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार :- जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान प्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अदालत ने किसान नेता सुरेश कोथ सहित हिरासत में लिए गए सभी 10 किसानों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसान नेता सुरेश कोथ व अन्य प्रतिनिधियों को गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रखा गया था। जमानत आदेश की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी किसान नेताओं को जल्द ही जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
हिसार के सूर्या नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के बाद निष्पक्ष जांच और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों एवं खाप पंचायतों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। आंदोलन के तहत टोल प्लाजा जाम करने और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सुरेश कोथ सहित कई खाप व किसान प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया था। ज़मानत मिलने के किसान समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

