*यूपी के सीएम योगी ने एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के सिर पर रखा पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश / संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से पवित्र मिट्टी लेकर वीरवार को गुरुग्राम पहुंचेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*यूपी के सीएम योगी ने एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के सिर पर रखा पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश / संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से पवित्र मिट्टी लेकर वीरवार को गुरुग्राम पहुंचेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुग्राम में 30 जुलाई को एक ऐतिहासिक एवं भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से आज भाजपा प्रतिनिधि ने मंडल पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश को प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के सिर पर रखा पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश को सिर पर रखा, इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजदू रहे। यह प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचेगा, जहां सरहोल बॉर्डर पर सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
यह कलश वंदन यात्रा गुरुग्राम के सरहोल बॉर्डर से प्रारंभ होकर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती हुई शीतला माता मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रदेश उपाध्य बंतो कटारिया, चेयरमैन कप्तान योगेश बैरागी, पूर्व विधायक सरिता नारायणा, पार्षद अशोक कटारिया, चेयरमैन रेखा, सुंदरलाल यादव (प्रदेश सह संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ), चेयरमैन धुमन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश कौशिक तथा प्र जैन सहित अनेक वरिष्ठ नेता वाराणसी से पवित्र मिट्टी लेकर सरहोल बॉर्डर पहुंचेंगे। भाजपा संगठन ने इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

