करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सांसद सुरजेवाला ने सीएम सैनी को दी *हरियाणा के “शिगूफा सीएम” की संज्ञा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद सुरजेवाला ने सीएम सैनी को दी *हरियाणा के “शिगूफा सीएम” की संज्ञा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद सुरजेवाला ने सीएम सैनी को दी *हरियाणा के “शिगूफा सीएम” की संज्ञा देते हुए कहा श्रीमान नायब सैनी, पंजाब में ‘चुनावी प्रवास’ पर जाकर सुशासन और विकास पर प्रवचन सुनाते हैं?*

लगता है PM ने हरियाणा के हालत पंजाब जाकर बताए, क्योंकि ये तो हरियाणा की तस्वीर है 👇

“आज क्या हो रहा है ये किसी से छिपा नहीं है, यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही !

आज कानून व्यवस्था बेहाल है, कब कहां गैंगवार हो जाए…किस दिशा से गोलियां चलने लगे कोई कह नहीं सकता !

यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है, सरेआम लोगों से फिरौती मांगी जा रही है…

और सबसे दुखद तो ये है कि भविष्य बर्बाद किया जा रहा है,

नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं, युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है !

*साथियों,आज यहां जो लोग सत्ता में बैठे हैं, इनकी सच्चाई देश देख रहा है.*

*भाजपाई नकारेपन के चरमकाल में* हरियाणा की ये भयावह स्थिति और कड़वी सच्चाई पीएम मोदी को भी मालूम है, मगर हक़ीक़त पर ये बोल उन्होंने हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में जाकर बोला !
*ठीक वैसे ही जैसे जिम्मेदारियों से भागते* हरियाणा के “शिगूफा सीएम” श्रीमान नायब सैनी, वहां ‘चुनावी प्रवास’ पर जाकर सुशासन और विकास पर प्रवचन सुनाते हैं?*अब तो हरियाणा के लोग यही पूछ रहे हैं कि- प्रदेश को अपराधियों, माफियाओं, गुंडों और गैंगों के हवाले छोड़कर…क्या केवल झूठ, धोखे, लूट, फर्जीवाड़े और घोटालों की सरकार ही “भाजपा के फेल डबल ईंजन की गारंटी” रह गई है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!