भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अध्यक्ष पवन आश्री की सीएम सैनी से गुहार / तुरन्त प्रभाव से मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय को पद से हटाया जाए!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अध्यक्ष पवन आश्री की सीएम सैनी से गुहार / तुरन्त प्रभाव से मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय को पद से हटाया जाए!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुमराह करने व अधिकतर पत्रकारों के खिलाफ़ मुख्यमंत्री का ब्रेन वाश कर हरियाणा सरकार व प्रदेश के समस्त मीडिया पर्सन्स के बीच वर्षो से चले आ रहे मधुर संबंधों को तार तार करने के आरोप लगाए। आश्री ने कहा अनेक समाचार पत्रों की सरकारी एड भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार के चलते बंद की है। हरियाणा के सैकड़ों मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मान्यता का रिन्यूवल नही हुआ है। उन्होंने कहा प्रवीण अत्रेय पत्रकारिता में पूर्ण रूप से अज्ञानी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मीडिया सचिव परवीन अत्रे को जनहित व सरकार हित मे तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की है। आश्री ने कहा यदि सरकार ने मात्र 1 सप्ताह के समय के अंदर अंदर पत्रकारों की कम से कम ये मांगे नही मानी तो भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्र पत्रकारिता का गला घोंटने के खिलाफ प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री,राज्यपाल हरियाणा को लिखेगा। आश्री ने डीआईपीआर तथा मीडिया सचिव प्रवीण अत्रय में मिली भगत का भी आरोप लगाया है।

