Sunday, June 21, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस MLA बलराम दांगी कार्यालय फायरिंग का आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस MLA बलराम दांगी कार्यालय फायरिंग का आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के महम में रविवार को रोहतक CIA और एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान लाखन माजरा निवासी अमन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।
*विधायक कार्यालय पर हुई थी फायरिंग*
गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात महम स्थित विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और चार राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। यह पूरी वारदात कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय मिली, जब कार्यालय के कर्मचारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
*मौके से मिले थे चार खाली कारतूस*
सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से चार खाली कारतूस बरामद किए थे। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए थे।
*CIA की कार्रवाई में आरोपी काबू*
जांच के दौरान रोहतक CIA को आरोपी अमन के संबंध में अहम सुराग मिले। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान महम क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई क्रॉस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!