शिमला में मंत्री विक्रमादित्य की गाड़ी का चालान / सील्ड रोड पर प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने करवाई कार्रवाई!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला में मंत्री विक्रमादित्य की गाड़ी का चालान / सील्ड रोड पर प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने करवाई कार्रवाई!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने छोटा शिमला से हाई कोर्ट सील्ड सड़क पर अपने वाहनों की आवाजाही पर लगाई जा रही रोक का विरोध जताया है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने पहले मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर के बाहर प्रदर्शन किया और वहां से सचिवालय मार्च किया और बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान काफी देर तक अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर दिया, इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। एक महिला की अधिवक्ताओं से बहस भी हो गई। महिला ने कहा कि वह अपने बच्चे को लेने स्कूल जा रही है, जो बीमार रहता है। इसके बावजूद उसे आगे जाने नहीं दिया गया। इस दौरान सील्ड रोड पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी आ रही थी, अधिवक्ताओं ने पुलिस को दबाव बनाकर नियमों के तहत उसका 1500 रुपये का चालान करवाया। हालांकि मंत्री गाड़ी में नहीं थे। गाड़ी में उनकी माता पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सवार थीं।

