हरियाणा में 33 कानूनगो बने नायब तहसीलदार/ सरकार ने जारी किए तबादला एवं पोस्टिंग आदेश /देखे आदेश की कॉपी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 33 कानूनगो बने नायब तहसीलदार/ सरकार ने जारी किए तबादला एवं पोस्टिंग आदेश /देखे आदेश की कॉपी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदोन्नति के बाद 33 अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त करते हुए उनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध विभिन्न जिलों और उपमंडलों में नियुक्त किया गया है। वित्त आयुक्त (राजस्व) एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस द्वारा जारी आदेश में सभी नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

