इनेलो के विरोध प्रदर्शन के दौरान एसपी और एमएलए के बीच हुई बन चुकी है बड़ा विवाद! / SP के समर्थन में आई हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इनेलो के विरोध प्रदर्शन के दौरान एसपी और एमएलए के बीच हुई बन चुकी है बड़ा विवाद! / SP के समर्थन में आई हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक :- कहावत है राजनीतिक दलों के नेताओं औऱ अधिकारियों में समन्वय बना रहना चाहिए तांकि लोकतंत्र को मजबूती मिले। अधिकारियों औऱ नेताओं को हमेशा यह ध्यान रहे कि वह क्या बोल रहे है, उनकी भाषा अपनी सीमाएं तो नही लांघ रही है। अभी हाल ही में रोहतक में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन औऱ नेताओं का भाषा शैली को लेकर टकराव हुआ, जो कि नही होना चाहिए था। हरियाणा के रोहतक में इनेलो के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की चिंगारी अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। प्रदर्शन के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और रोहतक के पुलिस अधीक्षक के बीच हुई तीखी बहस के मामले में अब हरियाणा IPS एसोसिएशन की एंट्री हो गई है। एसोसिएशन ने इस घटनाक्रम पर अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक के व्यवहार की घोर निंदा की है। मामले के तूल पकड़ने के बाद हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट जारी कर सीधे तौर पर जन प्रतिनिधि के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
*IPS एसोसिएशन ने जारी किया आधिकारिक बयान*
रोहतक में हाल ही में हुई घटना, जिसमें एक जन प्रतिनिधि ने बिना किसी उकसावे के जिला प्रशासन को धमकाने की कोशिश की, वह बेहद निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन जन प्रतिनिधि के इस व्यवहार की घोर निंदा करता है। एसोसिएशन इस मुश्किल वक्त में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ा है।”
*यह है पूरी स्टोरी?*
रोहतक में इनेलो के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल रहे पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था। इसी दौरान विधायक अर्जुन चौटाला और ऑन-ड्यूटी एसपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई।आरोप है कि बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा टूटी और प्रशासनिक अधिकारियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने या धमकाने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो और खबरें सामने आने के बाद से ही पुलिस महकमे में भारी नाराजगी देखी जा रही थी, जिसे अब एसोसिएशन ने अधिकारिक आवाज दे दी है।

