Saturday, July 27, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापलवलपानीपतरोहतकहरियाणा

लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के नालायक और बड़बोले विधायकों की खुलेगी पोल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के नालायक और बड़बोले विधायकों की खुलेगी पोल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में भाजपा पार्टी की सत्तारूढ़ की सरकार है। मुख्यमंत्री एवं उनकी कैबिनेट के मंत्री प्रदेश में विकास के पुरजोर दावे कर रहे हैं। हरियाणा में ईमानदार सरकार की होने की दुहाई भी दे रहे हैं। इन सब विशेषताओं के होने के बावजूद भी प्रदेश भाजपा और हरियाणा सरकार प्रदेश में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी दलों में सेंध लगा कर उनके नेताओं को अपने दल में शामिल कर रही हैं । सबसे बड़ी बात यह है की अब भी प्रदेश के नेताओं को नरेंद्र मोदी के करिश्मा और चमत्कार पर ही भरोसा है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा को दस की दस सीटे मिल सकती है। यदि विधायकों ने अपने क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता हो, अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास किया हो। सिर्फ बड़बोलेपन से वोट नही मिलते है। लोकसभा चुनाव में क्षेत्र बड़ा होने के कारण लोकसभा उम्मीदवार सभी कस्बो और गांवों में नही जा सकता। इसलिए लोकसभा चुनाव में मतदान विधायकों और जिला प्रधानों के द्वारा किये कार्यो के कारण ही मिलते है। राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार कई विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सन्तोषजनक नही है। इसलिए भाजपा को लोकसभा चुनाव में 2014 वाली सफलता मिलने में सन्देह लग रहा है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री खट्टर के सहारे नही जीता जा सकता! यदि हरियाणा लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटे नही आई तो विधायकों की नालायकी और बड़बोलापन की पोल उजागर हो जाएगी और जिसका सीधा दुष्प्रभाव आने वाले विधानसभा चुनाव में भी साफ देखने को मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!