Tuesday, July 21, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जालंधर में हुए IED ब्लास्ट की खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी !*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जालंधर में हुए IED ब्लास्ट की खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी !*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें IED के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। बता दें जालंधर में पीएपी चौक के पास मंगलवार रात 7:57 बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!