करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

9 मई को बंगाल में होगा नई सरकार की शपथ समारोह ,अमित शाह को मिली पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी / नड्डा असम के पर्यवेक्षक नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
9 मई को बंगाल में होगा नई सरकार की शपथ समारोह ,अमित शाह को मिली पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी / नड्डा असम के पर्यवेक्षक नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा।इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, असम के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इधर, फरक्का से कांग्रेस के मोताब शेख की जीत खास रही। चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उनका नाम वापस जोड़ा गया। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेताओं ने TMC की हार के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताया है।
*देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज*
गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!