*संविधान हत्या दिवस पर टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम/ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*संविधान हत्या दिवस पर टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम/ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में बुधवार को संविधान हत्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
कटारिया ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा कि कांग्रेस अपने भाषणों में लोकतंत्र की दुहाई देते हैं लेकिन तत्कालीन सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की। देश इसे 50 साल से लोकतंत्र हत्या दिवस के रूप में याद कर रहा है। निर्दोष लोग, सभी नेता, जिन्होंने भी उस समय कांग्रेस की आलोचना की, वे सभी जेल में थे… उस समय देश में लोकतंत्र बचाओ आंदोलन शुरू हुआ, युवाओं ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया था।इस कार्यक्रम के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने निगम की एआई स्मार्ट पार्किंग मीटिंग से वॉकआउट कर दिया था। कांग्रेस पार्षद सचिन गालव का कहना था कि संविधान हत्या दिवस कोई केंद्र या राज्य सरकार का संविधानिक दिवस नहीं है। ऐसे में प्रशासन इस कार्यक्रम को अपने खर्च पर कैसे आयोजित कर सकता है। इससे बड़ी बात है कि इसमें प्रशासक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। एक तरफ शहर के विकास के लिए प्रशासन के पास बजट का अभाव है। वहीं, सरकारी खर्च में राजनीति कार्यक्रम किए जा रहे है। यह खुद में संविधान की हत्या करने वाली बात है।
कांग्रेस पार्षद सचिन ने राज्यपाल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पद पर होते हुए राज्यपाल को भाजपा प्रवक्ता की तरह काम नहीं करना चाहिए।

