गुड़गाँवचंडीगढ़झज्जरपंचकुलापलवलपानीपतफरीदाबादहरियाणा

भाजपा अध्यक्ष बराला की मेहनत से भाजपा होगी मजबूत, दो पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्ष बराला की मेहनत से भाजपा होगी मजबूत, दो पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा भाजपा दूसरे दलों में सेंध लगाने में सबसे आगे मानी जा रही है। पिछले दिनों भी कुछ विधायक और पूर्व विधायको को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया था। निजी सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के दो पूर्व विधायक आज बीजेपी में शामिल हों सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा में शामिल होने वालों में पृथला से पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता राजेंद्र बीसला और झज्जर से पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि हो सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से दूसरे दलों से नेताओं का भाजपा में शामिल होने का शुरू हुआ सिलसिला लगातार जारी है। आज जो दो पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल होंगे, उसके लिए बाकायदा चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद मीडिया के सामने ये पार्टी की सदस्यता लेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला इन्हें पार्टी ज्वाइन कराएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!