करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पुर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत के हिसार पुलिस पर आरोप / मुझ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के साथ भी बंदूकें तानी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पुर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत के हिसार पुलिस पर आरोप / मुझ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के साथ भी बंदूकें तानी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हिसार पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दुष्यंत का दावा है कि जब वे अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी कार्यालय जा रहे थे, तब सीआईए (CIA) की टीम ने न केवल उनका रास्ता रोका, बल्कि उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। प्रेस वार्ता के दौरान आपबीती सुनाते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस ने पहले मेरी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर मुझे रोका। जब मैंने नीचे उतरकर बात करनी चाही, तो उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब पुलिसकर्मियों ने मुझ पर वेपन (हथियार) तक तान दिए। दुष्यंत ने इस पूरी घटना को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।यह पूरा हंगामा 16 अप्रैल को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में हुए एक प्रदर्शन से शुरू हुआ। जेजेपी युवा विंग के नेतृत्व में जीजेयू में एक संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रदर्शन हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गेट तोड़े गए और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने दिग्विजय चौटाला समेत 6-7 नामजद और 250 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 17 अप्रैल यानी आज सुबह से ही हिसार में तनाव का माहौल रहा। दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का संवाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण होना था, लेकिन पुलिस ने इसे हिंसक बना दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महज दो गमले टूटने के आरोप में पुलिस की 12 टीमें गठित कर हमारे पदाधिकारियों को अपराधियों की तरह उठाया जा रहा है। यह पुलिसिया कार्रवाई नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश है। सिटी थाने से सीधे एसपी ऑफिस पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती और कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता, वे पीछे नहीं हटेंगे। जेजेपी इस पूरे मामले को सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!