विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सीएम नायब सैनी ने राज्यपाल से की मुलाकात!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सीएम नायब सैनी ने राज्यपाल से की मुलाकात!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार मुलाकात की। हालांकि राजभवन की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस दौरान विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार इसी सप्ताह विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज सकती है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद मानसून सत्र की तारीखों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 22 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। हालांकि उस बैठक में मानसून सत्र की तिथि पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि सत्र की तारीख जल्द तय की जाएगी। मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र के आयोजन की तिथि और कार्यक्रम तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत भी किया था, जिसके बाद अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्यपाल की मंजूरी और सरकार की औपचारिक अधिसूचना के बाद ही होगा।

