आखिरकार गिर ही गई गाज / कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में अनुशासन को दी प्रथमिकता*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आखिरकार गिर ही गई गाज / कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में अनुशासन को दी प्रथमिकता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पिछले महीने हुए हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के आरोपित पांच कांग्रेस विधायकों को एक माह बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी, राज्य अनुशासन समिति, कांग्रेस विधायक दल और कांग्रेस की राष्ट्रीय अनुशासन समिति की सिफारिशों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पांचों विधायकों के निलंबन पर मुहर लगाई। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढ़ोरा की विधायक रेणु बाला, फिरोजपुर झिरका के विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल और रतिया के विधायक सरदार जरनैल सिंह के कांग्रेस पार्टी से निलंबन की अधिकृत सूचना दी। कांग्रेस पार्टी अब इन विधायकों की विधानसभा से सदस्यता खत्म करने के लिए स्पीकर के सामने याचिका दायर करेगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पांचों कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में अनुशासन को प्राथमिकता दी है। इन पांचों कांग्रेस विधायकों पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध के विरुद्ध मतदान करने का आरोप है।

