पंचकूला में योग शिविर का सफल आयोजन / 500 लोग हुए शामिल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला में योग शिविर का सफल आयोजन / 500 लोग हुए शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आज यवनिका टाउन पार्क में पूनम सिन्हा (सह- राज्य प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति) के प्रयासों से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं एनर्जेटिक योग संस्थान के संयुक्त सहयोग से एक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 भाई बहनों ने भाग लिया I
इस शिविर का संचालन परम पूज्य स्वामी रामदेव जी की शिष्या देव अदिति जी द्वारा किया गया। उन्होंने योगासन, पावर योग, प्राणायाम के साथ-साथ सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देना तथा उन्हें अपने और अपने परिवार के प्रति योग, अनुशासन एवं शिष्टाचार के महत्व से अवगत कराना था। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बढ़ती बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल एवं प्रवीण कुमारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक इसी प्रकार सेक्टर स्तर पर नियमित योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़े और देश को स्वस्थ बनाया जा सके।
इस अवसर पर पतंजलि परिवार से प्रेम आहूजा, सत्यपाल सिंह, कृष्णा रघु संरक्षिका सुमन लेखी, नीता सूद अंतिम कुमारी और महिला पतंजलि पंचकूला की पूरी टीम तथा चंडीगढ़ राज्य की जिला प्रभारी लक्ष्मी कमलेश अरोड़ा अरुणI शर्मा इंदु बाला विजया डांडा चंद्रकला राणा अंजनी चौहान परमजीत सिंधु कृष्ण सहाराण पम्मी कोहली तथा एनर्जेटिक योग संस्थान से विनोद बजाज, सुमन गुगलानी, धर्मवीर, सुनील चौफला का भी विशेष सहयोग रहा।

