*पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर बम्ब फेकने के सवाल पर कहा यह केंद्र की मोदी औऱ पंजाब की मान सरकार का फेलियर*
*पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर बम्ब फेकने के सवाल पर कहा यह केंद्र की मोदी औऱ पंजाब की मान सरकार का फेलियर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बहुत से सवालों के खुलकर जवाब दिए। राजा वडिंग ने सवाल का जवाब देते हुए सबसे पहले मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे देशों में जाकर झफ्फिया ड़ालकर हस्ते हुए वीडियो जारी करते हैं। लेकिन संकट के समय भारत देश को किसी दूसरे देश का साथ नही मिला। उन्होंने कहा जब पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू हुआ तो कोई भी देश मदद के लिए आगे नही आया। कांग्रेस सरकार के समय देश पर किसी तरह का भी संकट आता था तो बहुत से देश कंधे से कंधा मिलाकर भारत के साथ खड़े होते थे। राजा वडिंग ने भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में हुए बम्ब हमले के सवाल पर जवाब देते हुए कहा यह केंद्र की मोदी औऱ पंजाब की मान सरकार का फेलियर है कि यहां उग्रवाद पनप रहा है। उन्होंने कहा लगभग 50 किलोमीटर का बार्डर है जो दोनों सरकारों द्वारा कंट्रोल नही हो पा रहा है। पंजाब में ओलावृष्टि और बारिश से हुए किसानों के नुकसान के सवाल पर वडिंग ने केंद्र की मोदी और पंजाब की मान सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा दोनों सरकारों ने किसानों के नुकसान का अभी तक तो न सर्वे करवाया है औऱ न ही अभी तक मुआवजा दिया है। प्रधान राजा वडिंग ने सीएम मान को यह याद दिलाते हुए कहा आप तो कहते थे कि मुझे गिरदावरी करवाने की कोई जरुरत नहीं, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा भी नही मिला है। राजा वडिंग ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा केन्द्र औऱ पंजाब सरकार की करनी औऱ कथनी में बहुत फर्क दिखाई देता है।

