नेशनल मूट कोर्ट-2026 में पंजाब यूनिवर्सिटी का जलवा बरकरार /लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर बनाई ‘हैट्रिक’*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नेशनल मूट कोर्ट-2026 में पंजाब यूनिवर्सिटी का जलवा बरकरार /लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर बनाई ‘हैट्रिक’*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
देशभर के प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों के बीच हुए जस्टिस आर.आर. अग्रवाल नेशनल मूट कोर्ट-2026 में पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर लुधियाना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम कर ‘हैट्रिक’ बना दी।
देहरादून स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 14 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला एनएलयू लखनऊ और पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर लुधियाना के बीच हुआ, जिसमें पीयू की टीम विजेता रही।
*छात्रों ने पेश की दमदार दलीलें*
पीयू की ओर से वंश गोयल, जसकीरत धीमान और तनीसा सहोता की टीम ने एसआईआर (SIR) विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायकों ने बेहद सराहा।
छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी उनकी यूनिवर्सिटी लगातार दो बार फाइनल जीत चुकी थी और इस बार तीसरी जीत के साथ उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
*मेहनत और मार्गदर्शन का मिला फल*
जसकीरत धीमान ने इस सफलता का श्रेय यूनिवर्सिटी प्रबंधन और फैकल्टी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है।
*पुरस्कार और सम्मान*
फाइनल जीतने पर टीम को स्मृति चिन्ह के साथ 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
*फैकल्टी का रहा अहम योगदान*
छात्रों ने डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. आशीष विर्क और मूट कोर्ट सोसाइटी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ. वैशाली ठाकुर का विशेष आभार जताया, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया। डायरेक्टर डॉ. आशीष विर्क ने कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्रों की स्किल डेवलपमेंट के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्र अपने भविष्य को सुनहरा बना सकें। यह जीत न केवल यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

