सीटीयू के डायनमिक डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए बस सेवाओं को बेहतर बनाने की और अग्रसर/ अप्रैल तक CTU विभाग में 45 नई बसें होंगी शामिल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीटीयू के डायनमिक डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए बस सेवाओं को बेहतर बनाने की और अग्रसर/ अप्रैल तक CTU विभाग में 45 नई बसें होंगी शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सीटीयू के डायनमिक डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह चंडीगढ़ यात्रियों के लिए बस सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में
लगातार काम कर रहे है। निदेशक प्रद्युम्न सिंह का विजिन है कि यात्रियो के पास पहुँचने वाली बसों को शीघ्र पहुंचाया जाए तांकि यात्रियो को दिक्कत न हो। निदेशक प्रद्युम्न सिंह के अनुसार वर्तमान में बसों के बीच का समय अंतराल 10 मिनट से 30 मिनट तक है, जिसे कम करने का विभाग प्रयास कर रहा है। निदेशक प्रद्युम्न सिंह के आदेश से विभाग चाहता है चंडीगढ़ के यात्रियों को लाॅन्ग रूट और लोकल रूट पर बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। शीघ्र ही सीटीयू के बेड़े में अप्रैल तक 45 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इनमें से पीएम ई-बस सेवा की 20 बसें आ चुकी हैं जबकि 25 बसों के अगले माह तक आने की संभावना है। निदेशक प्रद्युम्न सिंह के सराहनीय प्रयास से लांग रूट पर चलने वाली 20 बसें भी चंडीगढ़ में पहुंच चुकी हैं।
सीटीयू का लक्ष्य बसों के बीच का समय अंतराल कम कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। फिलहाल शहर में पीएम ई-बस सेवा की 25 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें जल्द ही नई बसें जोड़ दी जाएंगी। पहले 20 और उसके बाद 25 बसों के शामिल होने से इस सेवा की कुल संख्या 70 तक पहुंच जाएगी। नई बसों के शामिल होने के बाद लोकल रूट पर लगाई गई लांग रूट की बसों को हटाया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के रूट पर बसों की कमी भी दूर हो सकेगी। बस सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

