बिहार की नत मस्तक नीतीश सरकार में में 25 मंत्री’ शामिल / कैबिनेट में शामिल हुए 10 नए चेहरे, 4 राजपूतों को भी मिली जगह*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिहार की नत मस्तक नीतीश सरकार में में 25 मंत्री’ शामिल / कैबिनेट में शामिल हुए 10 नए चेहरे, 4 राजपूतों को भी मिली जगह*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पटना ;- नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनडीए के 25 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की, जिनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हैं, और जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है। भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), रालोमो और हम के विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Bihar CM) की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ एनडीए के पांच घटक दलों के कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। नीतीश कुमार के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। ये दोनों उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन महिलाओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू से लेशी सिंह को फिर एक बार मंत्री पद मिला। जमुई से पुन: जीतकर आई श्रेयसी सिंह को मंत्री पद मिला है। तीसरी महिला रमा निषाद हैं। जो भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बनी हैं। वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। गांधी मैदान में नीतीश कुमार के साथ जिन 26 मंत्रियों (Bihar Minister 2025) ने शपथ ली उनमें 10 पहली बार मंत्री बनेंगे। इनमें कई चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव जीतकर आए और मंत्री बन गए। रालोमो से मंत्री बने दीपक प्रकाश तो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। पहली बार जीतकर आने वाले जो मंत्री बने उनमें भाजपा की रमा निषाद, लोजपा (रा) के संजय कुमार व संजय कुमार सिंह का नाम शामिल है। पहली बार विधायक बने रामकृपाल यादव तो केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में रहे हैं पर वह पहली बार मंत्री के रूप में नीतीश कुमार के साथ काम करेंगे। श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh), डॉ. प्रमोद कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद व लखेंद्र कुमार रौशन का नाम शामिल है। जाति आधारित संतुलन कुछ इस तरह से साधा गया। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में जाति आधारित संतुलन का भी ख्याल रखा गया है। सबसे अधिक पांच मंत्री दलित समाज से बनाए गए हैं। इसके बाद चार राजपूत, तीन वैश्य, दो निषाद, दो कुर्मी, तीन कुशवाहा, दो यादव, दो सहनी, दो भूमिहार एवं एक-एक ब्राह्मण, कायस्थ और चंद्रवंशी समाज के विधायक मंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समाज से जमा खान को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
भाजपा कोटे के मंत्री (BJP Bihar Cabinet Ministers 2025)
1.सम्राट चौधरी 2. विजय कुमार सिन्हा 3. मंगल पांडेय 4. डॉ. दिलीप जायसवाल 5. नितिन नवीन 6. रामकृपाल यादव 7. संजय सिंह टाइगर 8. अरुण शंकर प्रसाद 9. सुरेंद्र मेहता 10. नारायण प्रसाद 11. रमा निषाद 12. लखेंद्र कुमार रौशन 13. श्रेयसी सिंह 14 प्रमोद कुमार चंद्रवंशी।
जदयू कोटे के मंत्री (JDU Bihar Cabinet Ministers 2025)
1, विजय कुमार चौधरी 2. बिजेंद्र प्रसाद यादव 3. श्रवण कुमार 4. अशोक चौधरी 5. लेशी सिंह 6. मदन सहनी 7. सुनील कुमार 8. जमां खान
लोजपा (रा) कोटे के मंत्री (LJPR Bihar Cabinet Minister 2025)
1. संजय कुमार सिंह 2. संजय कुमार
रालोमो कोटे के मंत्री (RLM Bihar Cabinet Minister 2025)
1. दीपक प्रकाश (Deepak Prakash)
हम कोटे के मंत्री (HAM Bihar Cabinet Minister 2025)
1. संतोष कुमार सुमन

