करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मंत्रियों, सांसदों तथा पूर्व मंत्री एवं विधायकों ने स्पीकर कल्याण की माता के निधन पर जताया शोक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मंत्रियों, सांसदों तथा पूर्व मंत्री एवं विधायकों ने स्पीकर कल्याण की माता के निधन पर जताया शोक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र सिंह कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार 22 मार्च को जीटी रोड स्थित कल्याण फार्म (मधुबन) पर किया जाएगा। तय कार्यक्रम अनुसार प्रात: 11 बजे से ब्रह्मभोज तथा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शांति पाठ एवं रस्म क्रिया होगी। बता दें कि प्रेम कौर कल्याण गत 13 मार्च को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु के श्रीचरणों में लीन हो गई थीं
बता दें कि कल्याण फार्म पर 13 मार्च से ही लगातार मंत्री, विधायक, सांसद, विभिन्न दलों के राजनेता दिवंगत आत्मा प्रेम कौर कल्याण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री असीम गोयल, विधायक योगेन्द्र राणा, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक अकरम खान, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धिराजा, यमुनानगर गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा जसदीप सिंह सहित प्रदेश के अनेक राजनेताओं, अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता श्रीमती प्रेम कौर कल्याण को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!