चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादले *
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादले *
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- स्कूल प्रशासन के निदेशालय स्कूल शिक्षा की स्कूल 1 शाखा ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत अधिकारियों के तबादले और समायोजन के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभागीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।
किन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां
राजन जैन को डिप्टी डायरेक्टर 4 से डिप्टी डायरेक्टर 3 के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत निर्मल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर 4 नियुक्त किया गया है।
देवेंद्र सिंह को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर 1 से जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
बीना रानी को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर 2 से डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर 1 के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जीएमएसएसएस 26 की प्रिंसिपल रेनू शर्मा को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर 2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश शिक्षा सचिव प्रेर्ना पुरी, आईएएस के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार एजुकेशन एस द्वारा जारी किए गए।

