*नौकरियों को लेकर बजट सत्र में दिखा जोरदार हंगामा / बेदी ने HCS गायत्री हूडा को बताया पूर्व सीएम की रिश्तेदार / हुड्डा ने एतराज जताते हुए कहा बेदी अपनी बात को करे साबित*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नौकरियों को लेकर बजट सत्र में दिखा जोरदार हंगामा / बेदी ने HCS गायत्री हूडा को बताया पूर्व सीएम की रिश्तेदार / हुड्डा ने एतराज जताते हुए कहा बेदी अपनी बात को करे साबित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसका जवाब मंत्री कृष्ण बेदी ने दिया और गायत्री-राजेंद्र हुड्डा का नाम लिया तो नेता प्रतिपक्ष ने इस पर सबूत मांगे।
स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसका जवाब मंत्री कृष्ण बेदी ने दिया और गायत्री-राजेंद्र हुड्डा का नाम लिया तो नेता प्रतिपक्ष ने इस पर सबूत मांगे।
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज (25 फरवरी) चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। दोपहर बाद कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव रखा। इस दौेरान नौकरियों को लेकर हंगामा हुआ। सबसे पहले कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार को रोजगार के मुद़्दे पर सरकार को घेरा। कहा- युवा 35% पास मार्क्स नहीं ला पा रहा है। गोल्ड मेडलिस्ट खाली घूम रहे हैं। हमारे यहां पर्ची खर्ची चलती थी, इनके यहां तो HPSC ऑफिस में अटैची की अटैची मिल रही है।
इसका जवाब देते हुए पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आपके समय में सरकारी नौकरी देने के लिए नेताओं ने दुकानें खोली थीं, आज न खर्ची है न पर्ची है। पहले नौकरियों की बोलियां लगती थीं, रोहतक से बांटी जाती थीं, एक विशेष जाति को दी जाती थीं। इस पर कांग्रेस ने हंगामा किया।
मंत्री कृष्ण बेदी खड़े हुए। बोले- 2013 में HCS की पोस्ट के लिए दो तिहाई उम्मीदवार बड़े ब्यूरोक्रेट्स, नेता और मंत्रियों के लिए लगाए गए थे। मैं यदि नाम पढ़ूंगा तो बवाल हो जाएगा। गायत्री हुड्डा, राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भतीजे हैं।
इस पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हम पांच भाई, किसी के भी बेटे का नाम राजेंद्र नहीं, मंत्री अपनी बात साबित करें।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नेताओं की हाउस अरेस्टिंग का मुद्दा उठाया। सीएम सैनी ने कहा कि हमने किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नेताओं की हाउस अरेस्टिंग का मुद्दा उठाया। सीएम सैनी ने कहा कि हमने किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया।
हुड्डा बोले- हमारे नेता हाउस अरेस्ट किए, मंत्री ने कहा- आप गुलछर्रे उड़ाने आते हो
इससे पहले रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हरियाणा में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी सुरक्षा पर सवाल है, सरकार को इस पर जवाब देना होगा। इस पर स्पीकर हरविंद्रर कल्याण ने कहा कि ये यूटी प्रशासन का फैसला है। ये विधानसभा परिसर में नहीं हुआ। इसलिए वो यहां का विषय नहीं है। इस पर हुड्डा ने कहा कि सरकार जवाब नहीं देगी तो हम विधानसभा से मुख्यमंत्री को बाहर नहीं निकलने देंगे।
कांग्रेस विधायकों ने सदन में हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं की फोटो लहराई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया। महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दे चुके हैं। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने सुना नहीं। महीपाल ढांडा ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या आप सदन में सिर्फ गुलछर्रे उड़ाने आते हो? इसके बाद भी कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। मंत्री आरती राव ने सवालों का जवाब दिया।
कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। मंत्री आरती राव ने सवालों का जवाब दिया।
*हुड्डा CM से बोले- मुझे न बताएं जाम क्यों लगा*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हर बार कांग्रेस एक नया शिगूफा लेकर आती है। हाउस अरेस्ट की हमारी जानकारी में कोई मामला नहीं है। चंडीगढ़ में सेक्टर 25 में स्थान निर्धारित है, वहां जाकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। मगर विधानसभा के आसपास प्रदर्शन किया, इस पर यूटी प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं हाईकोर्ट का सीनियर वकील रहा हूं। मुझे ना बताएं कि जाम किस कारण लगा है।
*गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा के बीच कॉरिडोर बनेगा*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 24 फरवरी को एक बैठक हुई थी, जिसमें गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा के बीच बनने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के अंतिम एलाइनमेंट को स्वीकृति दी गई है। इस कॉरिडोर का 52 किलोमीटर का भाग हरियाणा में होगा। यह गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगा, जिससे ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। यह गुरुग्राम की मेट्रो लाइन से भी जुड़ेगा। फरीदाबाद में 16 किलोमीटर का इंटीग्रेटेड सेक्शन जुड़ेगा। इसकी जल्द ही डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर काम पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस ने मनरेगा का नाम जी राम जी करने को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। चंडीगढ़ पुलिस ने परमिशन देने से इनकार करते हुए सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास BNS की धारा 163 (पहले 144) लगाई है। साथ ही ऑफिस के बाहर नोटिस भी चिपका दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हर जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है।

