कल रोहतक में होंगे देश के 53वें चीफ जस्टिस सूर्यकांत / CM सैनी तथा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में होंगे शामिल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कल रोहतक में होंगे देश के 53वें चीफ जस्टिस सूर्यकांत / CM सैनी तथा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में होंगे शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
देश के 53वें चीफ जस्टिस सूर्यकांत वर्ष 2004 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश बने। लंबे समय के बाद 2019 में वह सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस नियुक्त हुए। 24 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति द्वारा उन्हें 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का हरियाणा के रोहतक में यह दूसरा दौरा है। रोहतक में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

