चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

CTU डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह की बेहतर सोच के कारण ब्यूटीफुल सिटी में आज से दौड़ेंगी 25 नई इलेक्ट्रिक बसें/ पीएम मोदी ने दिखाई वर्चुअली हरी झंडी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CTU डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह की बेहतर सोच के कारण ब्यूटीफुल सिटी में आज से दौड़ेंगी 25 नई इलेक्ट्रिक बसें/ पीएम मोदी ने दिखाई वर्चुअली हरी झंडी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम आईएसबीटी सेक्टर-43 में सम्पन्न हुआ।
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह की बेहतर सोच औऱ मेहनत के कारण केंद्र ने शहर के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। 25 बसें फरवरी अंत तक और 50 मार्च-अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है। इस विषय पर जब सम्पादक राणा ओबराय ने फ़ोन पर CTU निदेशक प्रद्युम्न सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कोर्ट केस के चलते हमारा टेंडर लेट हुआ पर बसे हमे सबसे पहले मिली। निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया हमारे विभाग ने ठेकेदार को नई बसें समय पर देने के लिए प्रार्थना और दबाव दोनों बनाये रखें। निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया नई बसें आने से लंबी दूरी के रूट पर पुरानी 25 बसों को फिर से तैनात किया जाएगा, जिससे प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में सेवा मिल सकेगी। 15 मीटर लंबी एसी बसें एक बार फुल चार्ज पर 224 किमी तक चलेंगी। इनमें 36 सीटें और 20 खड़े यात्रियों की व्यवस्था, डिजिटल डिस्प्ले, पुश बटन स्टॉप सिस्टम, लो-फ्लोर डिजाइन और दिव्यांगजनों के लिए ऑटोमैटिक रैंप जैसी सुविधाएं होंगी।
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अनुसार केंद्र ने शहर के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। 25 बसें फरवरी अंत तक और 50 मार्च-अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है। नई बसों के आने से लंबी दूरी के रूट पर पुरानी 25 बसों को फिर से तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!