सीएम फ्लाइंग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार / विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत की आशंका!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम फ्लाइंग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार / विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत की आशंका!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र बनाकर खुद को हरियाणा एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग का इंस्पेक्टर बताने वाले पानीपत जिले के गांव बिंझौल निवासी मनमोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से टैक्स विभाग का फर्जी आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन, टाटा हैरियर कार और कार से बरामद दो फर्जी नंबर प्लेट पुलिस ने कब्जे में ली हैं। पुलिस की जांच में रमेश मांडी और अभिनव पूनिया सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर पानीपत, हंसलाल ईटीओ, वीरेंद्र इंस्पेक्टर जगाधरी, पवन इंस्पेक्टर करनाल, राकेश इंस्पेक्टर कुरुक्षेत्र और अजय इंस्पेक्टर पंचकूला से मिलीभगत होने की बात सामने आई है!

