सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव हादसे की होगी SIT जांच / सामने आएगी झूला टूटने की सारी हकीकत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव हादसे की होगी SIT जांच / सामने आएगी झूला टूटने की सारी हकीकत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में शनिवार शाम को एक भयानक हादसा हुआ। जिसमे मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा एक सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घटना ने पूरे मेले में अफरा-तफरी मचा दी और साथ ही कई सवाल खड़े हो गए. अब सारे सवालों के जवाब एसआईटी ढूंढेगी। *फरीदाबाद पुलिस ने एसआईटी की टीम की गठित*
हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम अचानक सब कुछ बदल गया। मेले में लगा सुनामी झूला टूटकर गिर पड़ा। एक पल में अफरा-तफरी मच गई।दर्जनों लोग घायल हो गए. घायलों को फौरन पास के प्राइवेट अस्पतालों और बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात ये रही कि झूले में बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं लेकिन जो लोग उन्हें बचाने भागे, वो ज्यादा चोटिल हो गए। पलवल के चांदहट थाने में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले की सुरक्षा ड्यूटी पर थे। झूला गिरते ही उन्होंने तुरंत लोगों को बचाने के लिए दौड़ लगाई। राहत कार्य के दौरान झूले का एक भारी हिस्सा उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
*अब एसआईटी करेगी जांच*
*इस हादसे के बाद चारों तरफ एक ही सवाल है कि झूला कैसे टूटा? किस तरफ से टूटा? किसकी लापरवाही से टूटा?*
ऐसे ही सारे सवालों के जवाब ढूंढने के फरीदाबाद पुलिस ने एसआईटी को जांच सौंप दी है। एसआईटी की टीम में एसीपी क्राइम, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

