*कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी ने सीधी बातचीत में सम्पादक राणा ओबराय से बताया मै नही कर रहा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई लॉबिंग*
*कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी ने सीधी बातचीत में सम्पादक राणा ओबराय से बताया मै नही कर रहा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई लॉबिंग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई सीधी बातचीत में बताया की मै पार्टी का सिर्फ एक कार्यकर्ता हूँ। यदि संगठन मुझे बूथ अध्यक्ष की भी कोई जिम्मेदारी सौंपे तो मैं उसे भी पूरी निष्ठा से पूरा करूंगा। मंत्री बेदी ने बताया मैं प्रदेशाध्यक्ष पद की कोई रेस में नही हूँ। बेदी ने कहा वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बडौली संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत बढ़िया कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सभी भाजपा कार्यकर्ताओ का एक ही कार्य है। वह है सिर्फ आलाकमान का आदेश मानना। भविष्य में जो भी आदेश मिलेगा, मैं उस पर कार्य करूंगा।

