*मोहन बडौली के स्थान पर कौन होगा भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष!*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*मोहन बडौली के स्थान पर कौन होगा भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आने वाले समय मे हरियाणा की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यहाँ तक कि भाजपा अध्यक्ष मोहन बडौली के स्थान पर नया भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। अब सवाल उठता है कि कौन हो सकता है भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष। जो सभी को साथ लेकर चल सके। प्रदेशाध्यक्ष के पद को लेकर अनेक नेताओ के नाम सुनने को मिल रहे हैं। यदि शॉर्टलिस्ट की बात करें तो मौजूदा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी औऱ प्रदेश महासचिव सुरिंदर पुनिया का नाम प्रमुखता से आगे आ रहा है। यूं तो प्रदेशाध्यक्ष की रेस में अन्य नेता भी बने हुए हैं जिनमें अजय गॉड, पूर्व मंत्री असीम गोयल, तथा संजय भाटिया जैसे नेता हैं। निजी सूत्रों की बात करें तो भाजपा आलाकमान हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए किसी नये नाम की शीघ्र अतिशीघ्र घोषणा कर सकता है।

