*स्वाभिमानी विमुक्त घुमन्तु जाती के गरीब लोगों के उत्थान के लिए पर्दे के पीछे रहकर कार्य करने वाले शख्स का नाम है राजेश कुमार*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*स्वाभिमानी विमुक्त घुमन्तु जाती के गरीब लोगों के उत्थान के लिए पर्दे के पीछे रहकर कार्य करने वाले शख्स का नाम है राजेश कुमार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के वरिष्ठ स्वयंसेवक राजेश कुमार ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में बताया कि मैं जब गरीब गड़रियों को देखता था कि वह एक बैलगाड़ी के पास ही खाना, नहाना, सोना और जीवन व्यतीत जैसा कार्य करते थे तो मुझे दर्द होता था । राजेश कुमार ने बताया की मैं अपनी पत्नी सँग घुमंतु लोगो के पास जाकर इनको शिक्षा के लिए उत्साहित करता था। उन्होंने बताया कि जब भाजपा सरकार बनी तो मैंने सीएम मनोहरलाल को आग्रह किया कि घुमन्तु जाती के लोगो के अपने घर होने चाहिए। जिससे यह लोग आम आदमी की तरह अपना जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने बताया कि मेरे आग्रह को मानते हुए हरियाणा सरकार ने घुमंतु बोर्ड की स्थापना की। जिसका पहला चेयरमैन डॉ बलवान सिंह को बनाया गया। यह बोर्ड तब से स्वाभिमानी विमुक्त घुमन्तु जाती के गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। हम यह कह सकते हैं कि राजेश कुमार ने पर्दे के पीछे रहकर बिना कोई सरकारी सुविधा लिए एक सच्चे स्वयंसेवक की भूमिका अदा की है। जो सभी स्वंयसेवको को करनी चाहिए।

