Tuesday, August 25, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

चंडीगढ़ प्रशासन ने अब संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मासिक वेतन में की बढ़ोतरी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ प्रशासन ने अब संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मासिक वेतन में की बढ़ोतरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नए डीसी रेट को लागू करने के बाद प्रशासन ने अब संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का मासिक वेतन और प्रति दिन मिलने वाला वेतन भी बढ़ाया है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राहत देने के उद्देश्य से न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू मानी जाएंगी। अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 14,394 रुपये तथा दैनिक वेतन 554 रुपये होगा। इसी प्रकार, अर्धकुशल-II का मासिक वेतन 14,544 रुपये, अर्धकुशल-I का 14,644 रुपये, कुशल-II का 14,844 रुपये, कुशल-I का 15,069 रुपये तथा उच्च कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 15,469 रुपये तय किया गया है। वहीं क्लास-III (स्टाफ) का मासिक वेतन 14,669 रुपये, क्लास-II का 14,819 रुपये और क्लास-I का 15,179 रुपये कर दिया गया है। होटल, रेस्टोरेंट, चाय स्टॉल और हलवाई वर्ग के कर्मचारियों के लिए भी नई दरें जारी की गई हैं। इनमें भोजन व आवास की सुविधा मिलने पर वेतन में समायोजन किया गया है। नोटिफिकेशन की प्रति चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट chandigarh.gov.in और labour.chd.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!