राज्यसभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों की होगी विदाई / एक सांसद का वापस आना सम्भव*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों की होगी विदाई / एक सांसद का वापस आना सम्भव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- राज्य सभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों को गुरुवार को विदाई दी गई। सभापति की अनुपस्थिति में उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने उन सभी सांसदों द्वारा किए गए व्यवहार की भी सराहना की।
मॉनसून सत्र के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से राज्य सभा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गुरुवार को उच्च सदन में उन 6 सदस्यों को विदाई दी गई, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी उपसभापति हरिवंश ने दी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए और कहा कि 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसमें एक, अन्नाद्रमुक के पी विल्सन दूसरे कार्यकाल के लिए सदन में वापस आ रहे हैं।
सांसदों के बारे में बताते हुए उपसभापति ने कहा, “द्रमुक के एम मोहम्मद अब्दुल्ला और एन षणमुगम, अन्नाद्रमुक के एम चंद्रशेखरन और पी विल्सन, पीएमके के डॉ अंबुमणि रामदॉस तथा एमडीएमके के एम वाइको का उच्च सदन में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों ने सदन में हुई बहसों, चर्चा और अन्य बैठकों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं सभी के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।”
सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सदन में समय समय पर नए सदस्य आते हैं और कार्यकाल पूरा होने पर जाते हैं। उन्होंने कहा ‘‘प्रजातंत्र में चर्चा और वाद-विवाद स्वाभाविक है। लोकतंत्र में असहमति का भी स्थान होता है और हम यह मानते भी हैं। विदा ले रहे हमारे साथियों ने मत विभिन्नता के बावजूद बहसों, में विभिन्न समसामायिक, सामाजिक, कानूनी मुद्दों आदि पर चर्चा की और उसे उच्च स्तरीय बनाया। इसके लिए उनका धन्यवाद।”

