Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़जिंददेश-विदेशहरियाणाहिसार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार:- हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने राष्ट्र स्तरीय हो रही विजय संकल्प रैली में हिस्सा लिया। बराला ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाई और खुद भी रैली का हिस्सा बने।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बोलते हुए का की यह रैली पूरे भारत में निकाली जा रही है। हमारे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में भी विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है यह रैली गली मोहल्लों में होती हुई निकलेगी और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। बराला ने सैनिक अभिनंदन के पाकिस्तान से सकुशल लौटने पर कहा कि उसने अपने प्राणों की भी परवाह न करते हुए पाकिस्तान के दुश्मन विमान को गिरा दिया और सकुशल वापस हिंदुस्तान लौट आए। उन्होंने कहा ऐसे वीर सपूत पहले भी देश में पैदा होते रहे हैं और बाद में भी पैदा होते रहेंगे। जिससे हमारा राष्ट्र हमेशा सुरक्षित रहा और रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!