Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

विधायक पवन सैनी प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद ?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधायक पवन सैनी प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद ?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर हुई प्रदेश स्तर की मीटिंग मे संगठन को मजबूत करने के लिए और उसमें नए जोश भरने के तरीको पर विचार किया गया। वैसे तो अभी अध्यक्ष बदलने के कोई आसार नजर नही आ रहे? फिर भी अध्यक्ष का कार्यकाल तो पूरा हो ही रहा है। जब राष्ट्रीय खोज की टीम ने नये अध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न क्षेत्रो के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की गयी तो सभी ने नए अध्यक्ष के रूप मे लाडवा विधायक पवन सैनी के नाम पर सहमति जाहिर की। कार्यकर्ताओं के अनुसार वह आर एस एस के कर्मठ कार्यकर्ता, भाजपा के पक्के सिपाही, निर्भीक,ईमानदार और जमीन से जुड़े नेता है। यदि पवन सैनी को भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी जाती है तो संग़ठन और मजबूत होगा और पुनः भाजपा की सरकार बन सकती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!