Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

हरियाणा की जनता ने खट्टर सरकार का दूसरा नाम रखा है तबादला सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की जनता ने खट्टर सरकार का दूसरा नाम रखा है तबादला सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा में खट्टर सरकार को बने लगभग साढे 4 साल होने वाले है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और प्रदेश में ईमानदार तरीके से सरकार चलाने की प्रयास भी किया। उन्होंने नौकरियों में पारदर्शिता लाते हुए मेरिट के आधार पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का एक सराहनीय कार्य भी किया है। ऐसा भी नहीं है कि मुख्यमंत्री खट्टर के कार्य दौरान उन पर कोई आरोप ना लगते हो क्योंकि विपक्ष तो उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पीछे नही हटता है।

हरियाणा की जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने खट्टर सरकार को तबादले की सरकार कहा है। क्योंकि मनोहर सरकार ने नियुक्तियां एवं तबादले करने में पिछली सरकारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।हर महीने किसी ना किसी प्रशासनिक या पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होते रहे है। इसलिए राजनीति के जानकारों ने खट्टर सरकार का दूसरा उपनाम तबादला सरकार भी रख दिया है। मनोहर लाल की सरकार ने हर महीने तबादले एवं नियुक्तिया क्यों कि इसका जवाब तो खुद मनोहरलाल की सरकार ही दे सकती हैं। इन तबादलो का आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो होने वाले चुनाव के परिणाम ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!