परिवहन मंत्री विज के कुशल नेतृत्व के चलते / हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें/ जनता को मिलेगी राहत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
परिवहन मंत्री विज के कुशल नेतृत्व के चलते / हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें/ जनता को मिलेगी राहत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/सोनीपत ;- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज जिस विभाग का दायित्व लेते हैं उसमें जबरदस्त सुधार करते हैं। इसी कड़ी में सोनीपत रोडवेज डिपो में भी नई बसे भेजी गई है। रोडवेज ने चार नई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे सैलानियों की सुविधा के लिए शिमला व सुजानपुर रूट पर दो-दो नई बसों का संचालन किया गया है। ट्रेन फुल होने की वजह से गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ठंडे स्थानों की तरफ जा रहे हैं। ज्यादातर लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल, लेह, लद्दाख की तरफ जा रहे हैं।कोरोना काल के बाद फरवरी 2022 में सोनीपत-शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। अब यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक माह पहले शिमला रूट पर एक अतिरिक्त बस शुरू की है। अब शिमला रूट पर दो-दो बसें जा रही हैं। वहीं, सुजानपुर रूट पर पहले से दो बसें चल रही हैं। यह बसें सोनीपत डिपो से वाया दिल्ली होते हुए लंबे रूट पर जा रही हैं। दोनों रूटों से पुरानी बसें हटाकर नई बसों का संचालन किया गया है।
*बेड़े में शामिल होंगी 11 नई बसें*
इससे पहले 25 अप्रैल को सोनीपत रोडवेज बेड़े में पांच नई बसें शामिल हुई थीं। पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा व दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। 26 मई को चार और नई बसें सोनीपत पहुंची हैं। अब इन बसों को शिमला व सुजानपुर रूट पर चलाया जाने लगा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 11 नई बसें और आनी हैं। बेड़े में नई बसों के शामिल होने से इनका परिचालन बेहतर होगा। साथ ही जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
*नई बसों के आने पर ग्रामीण बस सेवा बढ़ेगी*
नई बसों के आने के बाद ग्रामीण बस सेवा बढ़ाने की तैयारी है। नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, पुरानी बसों को लंबे रूट से उतारकर लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। साथ ही सर्वे करके ग्रामीण रूट पर भी रोडवेज बस सेवा बढ़ाई जा सकेगी। इससे ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में राहत मिल सकेगी।
दो माह में रोडवेज बेड़े में नौ बसें शामिल हो चुकी हैं। 11 बसें और शामिल होने की संभावना है। नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जा रहा है। पुरानी बसों को लंबे रूट से हटाकर लोकल रूट पर चलाया जा रहा है।
*बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिल रही है*
संजय कुमार, GM हरियाणा रोडवेज, सोनीपत

